फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गोविंदपुर में गरजा बुलडोजर, परती भूमि से हटवाया कब्जा

विज्ञापन
गोविंदपुर में कब्जा हटवाता प्रशासन। संवाद
विज्ञापन
बूढ़नपुर।
विज्ञापन

अतरौलिया के गोविंदपुर गांव में सोमवार को प्रशासन ने सरकारी नवीन परती भूमि पर किए अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। यह कार्रवाई एसडीएम अभयराज पांडेय के निर्देश पर नायब तहसीलदार विवेकानंद के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न कराई।गोविंदपुर निवासी कल्पनाथ ने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। इससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें