कई दुकानदारों ने विरोध का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी व एसडीएम की सख्ती के आगे किसी की भी नहीं चली। एसडीएम ने फिर अतिक्रमण होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दुकानदारों को दी। एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पटरियों तक कब्जा कर वाहनों की मरम्मत करने के चलते सड़क पर आवागमन में परेशानी होती थी। जिसके देखते हुए नपा की टीम के साथ अभियान चला कर अवैध अतिक्रमणों को हटवाया गया।