फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बूढ़नपुर ओवरऑल चैंपियन दूसरे स्थान पर लालगंज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्टेडियम आजमगढ़ में आयोजित 68वीं जनपदीय विद्यालय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। उक्त प्रतियोगिता में बूढ़नपुर चैंपियन बना। वहीं दूसरे स्थान पर लालगंज तहसील के खिलाड़ी रहे। मुख्य अतिथि ने जीत हासिल करने वाली टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन रहे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बूढ़नपुर तहसील 316 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही। लालगंज तहसील 135 अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सगड़ी 92 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही।
व्यक्तिगत चैंपियनशिप में 14 वर्ष बालक वर्ग में सौरभ कुमार बूढ़नपुर, अंडर 14 बालिका वर्ग प्रीति बूढ़नपुर, अंडर 17 बालक वर्ग महेश यादव फूलपुर, अंडर 17 बालिका वर्ग निधि बूढ़नपुर, अंडर-19 बालक वर्ग अरविंद यादव सगड़ी, अंडर-19 बालिका वर्ग मुस्कान बानो बूढ़नपुर रही। बूढ़नपुर ने चार वर्गों में व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की और ओवरऑल चैंपियनशिप बना।
विज्ञापन

जनपदीय सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले खिलाड़ी 19 और 20 अक्टूबर को 68वीं मंडलीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर जैदनुरुल्लाह, प्रवीण कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, विनोद सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें