सीडाट पर अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करते बीएसएनएल कर्मचारी।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बीएसएनएल इम्प्लाइज यूनियन सीएचक्यू के आह्वान पर जिला सचिव आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में सीडाट पर भोजनावकाश के दौरान सोशल डिक्टेंसिंग के साथ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान जिला सचिव आनंद कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की नीतियां ठीक नहीं है। इसको लेकर बीएसएनएल की हालत खस्ता हो रही है। उन्होंने बताया कि यूनियन के चार सूत्री मांगों में आईएलओ के निर्णय का सम्मान करें, कार्य के घंटों में 8 घंटे से 12 घंटे प्रतिदिन की वृद्धि न की जाए, वेतन का समय से भुगतान किया जाए, कन्ट्रैक्ट वर्कर्स के वेज एरियर्स का त्वरित भुगतान करें, आउटसोर्स़िग के नाम पर कन्ट्रैक्ट वर्कर्स की छंटनी न की जाए, आउटडोर ट्रीटमेंट हेतु वेतन सीलिंग 23 दिन से कम कर 15 दिन करने का निर्णय वापस लिया जाए शामिल हैं। इस मौके पर प्रशांत कुमार यादव, सुनील सिंह, मुन्नी लाल यादव, आरके यादव, अशोक तिवारी, सुनील चौहान, सादिक, विवेक विकर्मा, सुनील उपाध्याय, संतोष, तौफिक अहमद, परमेर, अजय रा, महेन्द्र माता प्रसाद, वैभव सिंह आदि मौजूद रहे।