फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सातवें वेतन आयोग की मांग के समर्थन में बीएसएनएल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मांगों को लेकर सीडॉट पर प्रदर्शन करते बीएसएनएल एंप्लॉइज यूनियन के लोग। श्रोत-संगठन - फोटो : Archive
विज्ञापन
आजमगढ़। सी-डॉट परिसर में बृहस्पतिवार को बीएसएनएल एंप्लॉइज यूनियन के नेतृत्व में कर्मचारियों और अधिकारियों ने भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन करके सातवें वेतनमान की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से मांग करने के बाद भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। यूनियन के सहायक महासचिव आनंद कुमार सिंह ने कहा कि बीएसएनएल कर्मचारियों को अब तक सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों और अधिकारियों में आक्रोश है। क्रांति संगठन मंत्री सुनील उपाध्याय ने कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज है। सहायक जिला सचिव प्रशांत यादव ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 22 से 24 जुलाई तक तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 27 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभियान चलाया जाएगा। प्रदर्शन में सुनील सिंह, परमेश्वर शाह, संतोष सिंह, बालमुकुंद यादव, हरकेश यादव, पीएन सिंह, हरिदास राय, किस्मती देवी, संतोष श्रीवास्तव, विजय कुमार, अविनाश मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें