बलरामपुर। शहर कोतवाली के गुलामीपुरा में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना को लेकर परिवार के लोग कुछ भी बताने से इंकार करते रहे।
निजामाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय सृष्टि पुत्री सुरेश मौर्य शहर के गुलामीपुरा में रूम लेकर रहती थी। यहीं रहकर वह बीएससी की पढ़ाई करती थी। शनिवार की शाम सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती ने फांसी क्यों और कैसे लगाई के सवाल पर परिजन पूरी तरह से चुप्पी साधे रहे। हालांकि लोगों का कहना था कि वह किसी बात को लेकर वह तनाव में चल रही थी।