फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSA Transfer In UP: आजमगढ़ में समीर बनाए गए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , बलिया और मऊ के भी बीएसए बदले

Fri, 30 Jun 2023 04:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़,मऊ,बलिया

सार

शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों के पद पर स्कूल खुलने से पहले बड़ा फेरबदल किया है। इस क्रम में शासन ने मऊ, आजमगढ़ और बलिया के बीएसए के पद पर नवीन तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का पद लगभग एक माह से रिक्त चल रहा था। शुक्रवार को शासन द्वारा इस पद पर प्रयागराज में सहायक उप शिक्षा निदेशक पद पर तैनात समीर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तैनात किया गया है। इससे पूर्व अतुल कुमार सिंह जनपद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी थे। उनके ऊपर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे।

विज्ञापन


जांच में इन आरोपों की पुष्टि होने पर शासन स्तर से उन्हें निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया था। तबसे यह पद रिक्त चल रहा था। लगभग एक माह बाद शुक्रवार को शासन स्तर से इस पद पर नए बेसिक शिक्षा अधिकारी की तैनाती कर दी गई। शासन ने प्रयागराज में सहायक उप शिक्षा निदेशक(विज्ञान) के पद पर कार्यरत समीर को जनपद का नया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी खेल सकती है बड़ा दांव, काशी में राजनीतिक बदलाव की तैयारी      
विज्ञापन


मऊ और बलिया के भी बीएसए बदले
संतोष कुमार उपाध्याय को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ बनाया गया है। यहां तैनात संतोष कुमार सिंह को वरिष्ठ प्रवक्ता जिला प्रशिक्षण संस्थान श्रावस्ती बनाया गया है।

विज्ञापन

जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर तैनात मनीष कुमार सिंह को बीएसए बलिया बनाया गया है। बलिया में बीएसए के पद पर तैनात मनीराम सिंह को वरिष्ठ प्रवक्ता जिला शिक्षा प्रशिक्षण एवम प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ के पद पर नवीन तैनाती दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें