आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में रविवार शाम कुछ दबंग युवक ट्रैक्टर चालक को पीट रहे थे। पीटाई का विरोध करना भाई बहन पर भारी पड़ गया।
विरोध करने पर दबंग युवकों ने भाई-बहन पर हमला कर घायल कर दिया। बहन के हाथ में जहां दांत से काट लिया तो वहीं भाई की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दी है। कुछ दबंग युवक एक ट्रैक्टर चालक को से मारपीट कर रहे थे। वाकये देख गांव के रहने वाले 18 वर्षीय सभाजीत मौके पर पहुंच कर पिटाई का विरोध किया। जिससे नाराज होकर दबंग युवक सभाजीत को पीटने लगे। यह देख कर सभाजीत की 16 वर्षीय बहन नीतू भाई को बचाने पहुंच गई। भाई, बहन और चालक को घायल कर युवक भाग गए। सूचना पर ग्रामीण व घायलों के परिजन भी मौके पर जुट गए। दबंगों के हमले में घायल सभाजीत, नीतू के अलावा ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए ले जाया गया। घटना के बाबत पीड़ितों ने स्थानीय बोगरियां चौकी पर तहरीर दी है। चौकी प्रभारी प्रकरण की जांच में जुटे हुए है।