फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बेलइसा सब्जी मंडी गेट के सामने टूटी पाइप लाइन, हजारों लीटर पानी बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। शहर के बेलइसा सब्जी मंडी के पास पाइप लाइन टूटने की वजह आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इसको लेकर विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं। लेकिन बर्बाद हो रहे पानी को रोकने के प्रति उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन

एक ओर केंद्र व प्रदेश की सरकार जल संरक्षण पर जोर दे रही है। इसके लिए नए भवनों में वाटर हार्वेस्टर लगाने के साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर बनवा रही है। ताकि बारिश के पानी का संरक्षण किया जा सके। वहीं दूसरी तरफ कुछ जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इसकी बानगी सदर तहसील क्षेत्र के बेलइसा सब्जी मंडी के पास देखने को मिल रही है। सड़क के किनारे लगी पाइप लाइन लीक हो गई है। जिसके कारण तेज प्रवाह में पानी निकल रहा है। पानी आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर तेजी से बह रहा है। जिससे आने-जाने वाले लोगों को भी दिक्कत हो रही है। दोपहर तक किसी भी जिम्मेदार ने इसपर ध्यान नहीं दिया। लगातार पानी बहता गया। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल संरक्षण को लेकर जिम्मेदार कितने संजीदा हैं।
विज्ञापन


गैस पाइप लाइन वाले काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। पाइप डालते समय पानी की पाइपलाइन को भी तोड़ दे रहे हैं। अभी इसे ठीक करवाते हैं।
निधि राय, जेई जलकल विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें