फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना के महुजा मोड़ पर शुक्रवार की सुबह ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से भदोही जिले का रहने वाला दीपक ठठेरा (26) पुत्र विजय का ननिहाल जिले के मार्टीनगंज में था। बीते एक माह से वो अपने ननिहाल में रह कर किसी निजी कंपनी में काम कर रहा था। शुक्रवार तड़के सुबह ही वो अपने ननिहाल से आजमगढ़ जिला मुख्यालय किसी काम से जाने के लिए स्कूटी से निकला। अभी वो मार्टीनगंज-ठेकमा मार्ग पर महुजा मोड़ के पास ही पहुंचा था कि ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मौके पर ही दीपक की मौत हो गई।
ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पंहुची बरदह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई व एक बहन में तीसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने स्कूटी व ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें