फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ताला तोड़ नकदी और लाखों के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार स्थित एक घर में ताला तोड़ कर घुसे चोर लाखों रुपये नगर जेवरात समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर सिधारी थाना अंतर्गत शाहगढ़ बजार में इंद्रदेव मौर्य का मकान है। वह अपने मकान के अगले हिस्से में जनरल स्टोर की दुकान भी खोल रखे है। रविवार की देर शाम दुकान बंद कर इंद्रदेव घर में चले गए और खाना खाने के बाद सो गए। देर रात अज्ञात चोर दुकान में बंद ताला को तोड़ कर घर में घुस गए और आलमारी व बक्सा आदि में बंद ताला को तोड़ कर सोने चादी के जवेरात के अलावा नकदी व अन्य कीमती सामान उठा ले गए। सोमवार की सुबह सो कर उठने पर इंद्रदेव घर का हाल देखकर हतप्रभ रह गए। पीड़ित के अनुसार चोर पूरा घर खंगाल ले गए। पीड़ित की सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पीड़ित ने घटना के बाबत थाने पर तहरीर दे दिया है। एसओ सिधारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें