फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रेमिका की बड़ी बहन पर चाकू से हमला कर प्रेमी फरार, छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 16 Jul 2022 06:37 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती बीते कुछ दिनों से फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में अपनी बड़ी बहन के यहां रहती है। शनिवार दोपहर युवती का प्रेमी उससे मिलने पहुंच गया। बड़ी बहन ने विरोध किया तो प्रेमी ने चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
चाकू से किया हमला(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती लगभग पांच माह पूर्व प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। कुछ समय दिल्ली में बिताने के बाद प्रेमी उसे लेकर अपने घर पहुंचा तो परिजनों ने प्रेमिका को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद वो फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली बड़ी बहन के यहां रहने लगी। शनिवार को प्रेमी प्रेमिका के बड़ी बहन के घर पहुंच गया।

विज्ञापन


उसे देखते ही बड़ी बहन उस पर भड़क उठी। बड़ी बहन के विरोध को देखते हुए प्रेमी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी फूलपुर पर भर्ती कराया गया है। घायल बड़ी बहन ने इस बाबत फूलपुर कोतवाली में अपनी छोटी बहन के प्रेमी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें