बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल के बच्चे की बुधवार को दिन में संदिग्ध हालात में फंदे से लटक जाने से मौत हो गई। ग्रामीणों में चर्चा है कि बालक मोबाइल पर फांसी पर लटकने का कोई वीडियो बना रहा था और इसी दौरान स्टूल हट जाने से उसे फांसी लग गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। इस बारे में स्थानीय पुलिस से बात की गई तो उसने ऐसी किसी घटन की जानकारी से इंकार किया है। संवाद