फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे में उतर रहे करंट से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। स्थानीय कस्बे के हुसैनाबाद स्थित ननिहाल में रह रहे 13 वर्षीय चंदन प्रजापति पुत्र प्रमोद प्रजापति निवासी गंजोर थाना मेंहनगर की गुरुवार की देर शाम खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के समय वह घर के सामने स्थित पोल के पास खेल रहा था। तीन दिनों के बाद गुरुवार की शाम ही बिजली की सप्लाई चालू हुई और यह घटना घट गई। सूचना पर बिजली विभाग ने पुन: सप्लाई ठप कर दिया। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने तहसील चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर डटा हुआ है। घटना से परिजनों में रोना-पीटना मच गया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें