फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बीआरसी पर डंप पड़ी किताबें, बिना किताब स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नया सत्र 2024-25 शुरू हो गया। पहले दिन से नई किताबों के साथ पढ़ाई शुरू करने का विभाग ने दावा किया था, लेकिन किसी भी विद्यालय में विद्यार्थियों के हाथों में नई किताब नहीं मिली। कारण कि अभी तक बीआरसी पर किताबें डंप पड़ी हुई हैं। जिसके कारण बच्चों को किताबें अभी तक नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

नए शैक्षिक सत्र 2024-25 की शुरुआत के लिए इस बार उच्चाधिकारियों की ओर से कोई विशेष आदेश नहीं आए हैं। पहले ही दिन से बच्चों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने की तैयारियां जरूर चल रही थीं, लेकिन यह तैयारियां भी अधूरी हैं। जिले में कुल करीब 2706 परिषदीय विद्यालय हैं। इसमें 1724 प्राथमिक विद्यालय, 458 उच्च प्राथमिक विद्यालय व 524 कंपोजिट विद्यालय शामिल है। उक्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अभी तक पुस्तक नहीं मिली है। विभाग की माने तो जिले में अब तक 16 लाख से अधिक की किताबें आ चुकी हैं। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद के सभी बीआरसी पर साढे आठ लाख से अधिक किताबें पहुंचाई जा चुकी है। इसके बाद भी अभी तक किताबों का वितरण शुरु नहीं हो सका। जिसके कारण विद्यालयों में बिना किताब के ही बच्चे स्कूल आने को विवश हैं।

00
50 प्रतिशत से अधिक किताबें जिले में आ चुकी है। जिसे बीआरसी पर भेजा जा चुका है। सभी बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह किताबों का वितरण जल्द से जल्द कराएं। जिससे बच्चे पढ़ाई कर सकें। - समीर, बीएसए आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें