फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिंदगी तुम बिन अधूरी पुस्तक का हुआ विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडेश्वर क्षेत्र के बयासी गांव में बुधवार को साहित्यिक रचनाओं और काव्य पाठ से माहौल देर तक गुलजार रहा। अवसर था कवि रोहित राही की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘जिंदगी तुम बिन अधूरी’ के लोकार्पण और काव्यगोष्ठी का। कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ साहित्यकारों और कवियों ने शिरकत कर साहित्य के विभिन्न रंगों से श्रोताओं को रूबरू कराया। साहित्य भूषण राजाराम सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी रहे। संजय कुमार पांडेय ‘सरस’ ने अतिथियों का स्वागत किया। कवि महेंद्र मृदुल के संयोजन और लोक कवि लालबहादुर चौरसिया ‘लाल’ के संचालन ने कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। काव्यगोष्ठी में राजनाथ यादव ‘राज’, जितेंद्र कुमार ‘नूर’, अभिराज बेदर्दी, राजकुमार ‘आशीर्वाद’, घनश्याम यादव, पारसनाथ यादव, अनीता ‘राज’, कंचन लता, महेंद्र मौर्य, नागेंद्र यादव, रोहिताश और अमिताभ बागी समेत कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस दौरान अतिथियों और साहित्यकारों ने रोहित राही की पुस्तक के प्रकाशन को साहित्य जगत में नई कड़ी बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें