फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के कविरूद्दीनपुर गांव के पास फोर लेन पर सड़क पार कर रहे साइकिल सवार विनोद सिंह (50) पुत्र रामजस निवासी जमीन दशांव को बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान विनोद बोलेरो में फंस गया, जिसे वोलेरो चालक केशवरपुर पुल तक घसीटता हुआ लेकर चला गया। इसके बाद बोलेरो सवारों ने विनोद को गाड़ी से अलग किया और मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। जब तक लोगों को सूचना मिलती और विनोद को इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें