फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: झपकी आने से डिवाइडर से टकराई बोलेरो, युवक की मौत

विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त बोलोरो। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
अहरौला। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह छह बजे तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकरा गईष हादसे में चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल जाते समय एक की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार जारी है। यूपीडा गश्ती दल के बैजनाथ यादव ने बताया कि यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 185 किलोमीटर प्वाइंट पर हुआ। बोलेरो में सवार लोग दिल्ली से लखनऊ होते हुए बिहार जा रहे थे। चालक को झपकी आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में बोलेरो चालक सुधाकर यादव (43), सज्जाद (36), साहिल (32), अंसार (25), अफसार (30) और सिकंदर (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर यूपीडा का गश्ती दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय सज्जाद (36) की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला के चिकित्साधिकारी डॉ. शिव कुमार यादव ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। उनकी हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया, जिसमें एक व्यक्ति की हालत काफी नाजुक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें