फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अंतिम संस्कार के दौरान तमसा में डूबे युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के राजघाट स्थित तमसा नदी में मंगलवार को डूबे युवक की लाश बुधवार की सुबह गोताखोरों ने सिधारी पुल के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के एक शवयात्रा मंगलवार को राजघाट पर अंतिम संस्कार के लिए आयी थी। इस शव यात्रा में जमालपुर माफी गांव निवासी अनिल उर्फ नींबू (25) भी आया हुआ था। अंतिम संस्कार के बाद लोग स्नान कर रहे थे। अनिल भी स्नान करने के लिए नदी में उतरा और गहराई में समा गया। पहले साथ आए लोगों ने अपने स्तर से उसकी तलाश की लेकिन जब वह नहीं मिला तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने नाविकों की मदद से जाल डाल कर देर रात तक अनिल की तलाश किया। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसे नदी से बरामद नहीं किया जा सका। बुधवार की सुबह सात बजे से गोताखोरों ने पुन: अनिल की तलाश शुरू किया। राजघाट से शव बहता हुआ सिधारी पुल के पास आ गया था। सुबह लगभग 10 बजे सिधारी पुल के पास गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतक पांच भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। शव मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें