फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गंगा में डूबे युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मझौवां। हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया गंगा घाट पर मंगलवार सुबह डूबे युवक का शव नदी में मिला। घटना नवरात्रि के पहले दिन सोमवार की है। सहतवार थाना क्षेत्र के दतौली निवासी रितेश सिंह (24) अपने चार साथियों के साथ कलश स्थापना करने के लिए गंगा जल और मिट्टी लेने के लिए पचरुखिया घाट पर पहुंचा था। गंगा नदी में स्नान करते समय रितेश का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए। एनडीआरएफ की टीम ने डूबे युवक की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार की सुबह परिवार व गांव के लोगों ने गंगा घाट पर पहुंचे। रितेश का शव देख रोना शुरू कर दिए। नाविकों ने शव को नदी से बाहर निकाला। थाना प्रभारी रोहन राकेश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें