फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पोखरे में मिला छात्रा का शव, हिरासत में मंगेतर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के कोरौली बुजुर्ग गांव के पोखरे में रविवार की सुबह 16 वर्षीय किशोरी का शव पाया गया। वह शुक्रवार को जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए घर से निकली थी। उसके चाचा ने किशोरी के मंगेतर नीरज के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी मंगेतर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरवा रसूलपुर की रहने वाली अंजलि राजकीय बालिका इंटर काॅलेज सरायमीर में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। किशोरी के पिता रामकेसर ने बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार को जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बस्ती चौराहे गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं आई। इस मामले में अंजली के चाचा मुन्ना लाल ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर किशोरी के मंगेतर नीरज पर अंजली को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मंगेतर को हिरासत में ले लिया है।
नीरज फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियार गांव का रहने वाला है। दो साल पहले दोनों की सगाई हुई थी। दशहरा के बाद तिलक और मई 2026 में दोनों की शादी होनी थी। नीरज ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने किशोरी को शुक्रवार की शाम को ही भरौली गांव के पास छोड़ दिया था। सरायमीर थाना प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी मंगेतर को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


00
कोट-
किशोरी की मौत डूबने से हुई है, जिसकी पुष्टि उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। उसके शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है। - चिराग जैन, एएसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें