फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सीसी कैमरों की निगरानी में जांची जाएंगी बोर्ड की कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू होगा। मूल्यांकन को त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। तीन मूल्यांकन केंद्रों पर सीसी कैमरे की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। मूल्यांकन कार्य जीआईसी आजमगढ़, शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज में होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 13 दिनों में पूरा होगा। डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा ने बताया उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से 31 मार्च तक होगा। बोर्ड द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक 24 से 26 मार्च तक होली का पर्व होने के कारण उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य नहीं होगा।
बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 13 और 14 को

आजमगढ़। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा से छूटे हुए विद्यार्थियों के लिए आखिरी अवसर बोर्ड ने दिया है। क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी द्वारा नियुक्त परीक्षकों की उपस्थिति में प्रयोगात्मक परीक्षा 13 और 14 मार्च को होगी। डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि यह विद्यार्थियों के लिए अंतिम अवसर है। इसके बाद छूटे विद्यार्थियों को मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें