फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी, डंडे और पत्थरों से हमला कर रहे हैं। जानकारी मुताबिक यह विवाद सुमित्रा देवी और नंदू नाम के दो पक्षों के बीच जमीन के लिए चल रहा था। यह वीडियो बुधवार दोपहर अचानक सोशल मीडिया पर वायरल गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो रौनापार थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव का है, जिसमें कुछ लोग पत्थर और लाठी-डंडे से मारपीट करते दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि थाना रौनापार को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें