फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। घर-परिवार त्यागकर दिन रात सरहद सुरक्षा में लगे रणबाुंरों को याद करने व नमन करने के लिए मंगलवार को पूरे देश में कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा। इस पल को खास बनाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और रोटरी क्लब के तत्वावधान में जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जीवन में रक्तदान से बड़ा महादान और कोई नहीं हो सकता है। अनेक भ्रांतियों के कारण अभी बहुत से लोग रक्तदान करने से कतराते हैं, लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि रक्तदान करने से वह केवल एक नहीं बल्कि चार जिंदगियां बचा सकते हैं। अगर आप भी रक्तदान कर महादानी बनना चाहते हैं तो मंगलवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर महादानी बनने का गौरव हासिल करें। क्योंकि हो सकता है आपके द्वारा दान किया गया आपका एक यूनिट आपके ही किसी अपने के काम आए। रक्तदान का दुनिया में कोई दूसरा विकल्प मौजूद नहीं है। शरीर में रक्त की कमी को सिर्फ रक्त से ही पूरा किया जा सकता है। आज हमें मौका मिल रहा है कि हम अपने देश के उन रणबांकुरों को नमन कर सकें जिन्होंने हमें सुरक्षित रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इसलिए संकोच छोड़िए और घर से निकलकर ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान करें। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस पर सुबह नौ बजे से तीन बजे तक लगने वाले शिविर में रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। शिविर में रोटरी क्लब सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों का भी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

रक्तदान के संबंध में पूर्व सैनिक रमानंद राम ने कहा कि अस्पतालों में लोगों को खून की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। वहीं पूर्व सैनिक जन्नन राम ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। साल भर में दो बार कम से कम रक्तदान करना चाहिए। ‘एक रक्तदान, बचाए चार जान’ को ध्यान में रखकर स्वैच्छिक रक्तदान कीजिए। वहीं, पूर्व सैनिक रघुनाथ पांडेय ने कहा कि दुनिया में अभी तक रक्त का कोई विकल्प नहीं है। अक्सर समय पर रक्त नहीं मिलने से घायल की जान चली जाती है। इसलिए सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए। ताकि रक्त की कमी से किसी की जान न जाए। उधर, पूर्व सैनिक नंदलाल यादव ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन करने का इससे अच्छा मौका नहीं मिल सकता। रक्तदान कर हम उन शहीदों और देश के जवानों को नमन कर सकते हैं जो हमारी सुरक्षा के लिए दिन रात सरहद पर तैनात रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें