फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ब्लड बैंक को पता नहीं, आ गए लाखों के सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक परिसर में मंगलवार को चार से पांच बोरों में सामान लाकर किसी व्यक्ति ने रखवा दिया। इन बोरों में क्या सामान है और किसने भेजवाया है, इसका कोई रिकार्ड ब्लड बैंक व अस्पताल प्रशासन के पास नहीं है। जिम्मेदार भी इस पर कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। कोई शासन से भेजा गया तो कोई जैम पोर्टल से आया सामान बता रहा है। बड़ी बात यह है कि इन सामानों की कोई रीसिविंग भी जिम्मेदारों के पास नहीं है। सभी बिल वाऊचर आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सामान को लेकर ब्लड बैंक व अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी की स्थिति है। कोई यह बताने को तैयार नहीं है कि किसने सामान ब्लड बैंक पर भेजा है और कौन सामान बोरों में रखा हुआ है। यह भी कोई बताने वाला नहीं है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनिल कुमार मौर्या ने बताया कि उन्होंने इन सामान को नहीं मंगवाया है। इसके बारे में एसआईसी ही कुछ स्पष्ट रूप से बता सकती है। एसआईसी डॉ. रीता दुबे ने बताया कि अभी सामान का बिल वाऊचर उपलब्ध नहीं हुआ है। जिसके चलते क्या सामान आया है और कितने का आया है। यह जानकारी नहीं हो सकी है। हो सकता है कि सामान जैम पोर्टल अथवा शासन स्तर से भेजा गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें