फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: युवक को हिरासत में लेने के विरोध में आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर चक्काजाम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। एक युवक को पुलिस हिरासत में लेने के विरोध में बुधवार की रात ग्रामीणों ने आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। मार्ग पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

बड़ागांव पातालपुरी एकता दुर्गा समिति की ओर से वर्षों से मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, नदी में विसर्जन पर प्रतिबंध के बाद वे मूर्ति का विसर्जन गांव के पोखरे में करते आ रहे थे। इस बार गांव सभा के पोखरे का पट्टा हो जाने के कारण पट्टेदार ने पोखरे में मूर्ति विसर्जन से मछलियों के मरने की सूचना पुलिस को दी। इस पर बुधवार देर शाम को देवगांव पुलिस ने सूरज चौहान को हिरासत में ले लिया। जैसे ही युवक को हिरासत में लिए जाने की खबर ग्रामीणों को मिली, बड़ागांव के महिला-पुरुष देवगांव कोतवाली के रेतवाचंद्र भानपुर
(छावनी) पर जुट गए। वे युवक को छोड़ने की मांग करने लगे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही देवगांव कोतवाल विनय कुमार मिश्रा पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। कोतवाल ने युवक को छोड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें