फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच में काम छोड़ने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालें : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आज़मगढ़। मंडलायुक्त मनीष चौहान ने निर्माण का टेंडर लेने के बाद ठेकेदारों के काम नहीं करने पर उन्हें काली सूची में डालने का निर्देश दिया है। कहा इसके लिए शासन को भी पत्र भेजा जाए। वृहस्पतिवार की देर शाम कार्यालय सभागार में 50 लाख एवं उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने आज़मगढ़ में लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड द्वारा कराये जा रहे कतिपय कार्यों में टेण्डर निरस्त होने के बावजूद सम्बन्धित ठेकेदारों को काली सूची में न डाले जाने पर नाराजगी जताई। इसी प्रकार निर्माण खण्ड के थाना जहानागंज में निर्माण कार्य नहीं कराये जाने पर कार्रवाई करने को कहा। जनपद मऊ में सालिड वेस्ट मैनेजमेन्ट का कार्य 2020 से सीएनडीएस द्वारा कराया जा रहा है। कार्य विलम्ब होने के सम्बन्ध में जानकारी देने के लिए सीएनडीएस के परियोजना प्रबन्धक बैठक में उपस्थित नहीं थे, जिस पर मण्डलायुक्त ने उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।

इस मौके पर अपर आयुक्त केके अवस्थी, संयुक्त विकास आयुक्त एमएन पाण्डेय, मुख्य अभियन्ता विद्युत, संभागीय परिवहन अधिकारी, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें