फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भाजयुमो ने कांग्रेस का प्रतीकात्मक पुतला फूंका, डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट चौराहे पर कांग्रेस का पुतला फूंकते भाजयुमो कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। कांग्रेस पार्टी पर अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष निखिल राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका प्रतीकात्मक पुतला फूंका और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत का गौरव सर्वोपरि”, “कांग्रेस राजनीति बंद करो”, “कांग्रेस सुधरे या हटे, भारत आगे बढ़े” जैसे गगनचुंबी नारे लगाए। भाजयुमो पदाधिकारियों ने कांग्रेस पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि खराब करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष निखिल राय ने कहा कि राष्ट्र की गरिमा और सम्मान के प्रश्न पर युवा शक्ति सदैव सजग है और देशविरोधी गतिविधियों का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करती रहेगी।उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ‘रिंकू’, जिला महामंत्री गौतम राय, सुशील जायसवाल, रवि यादव, योगेंद्र यादव, अंकित यादव, मनीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें