फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ सांसद निरहुआ का तंज: समाजवादी पार्टी गुंडों-माफियाओं की पार्टी, उन्हीं से ही मिलेंगे अखिलेश यादव

Sat, 27 Aug 2022 06:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ से सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर पूर्वोत्तर रेलवे के एडीआरएम राहुल श्रीवास्तव के साथ बैठक की। मीडिया से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा। 
विज्ञापन
दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इटौरा जेल में बंद सपा विधायक रमाकांत यादव से अखिलेश यादव की मुलाकात पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों-माफियाओं की पार्टी है तो गुंडे-माफियाओं से नहीं मिलेंगे तो और क्या काम है उनके पास।

विज्ञापन


आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए दिनेश लाल यादव ने आगे कहा, इसीलिए जनता ने ऊबकर हमको सांसद बनाया है। इससे पहले जो भी सरकार की योजनाएं होती थी वह सपा के गुंडा माफिया आपस में ही बांट लेते थे। आम जनता कितने दिनों तक बर्दाश्त करेगी। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ भी ऐसे लोगों को छोड़ने वाले नहीं हैं। गुंडागर्दी और माफियागर्दी में संलिप्त रहने वालों के घर पर बुलडोजर चल रहा है।

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने का किया दावा
आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर दिनेश लाल यादव ने पूर्वोत्तर रेलवे के एडीआरएम राहुल श्रीवास्तव के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन में जो समस्याएं थी उन्हें दूर करने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही आजमगढ़ को गोरखपुर और बनारस से जोड़ने के विषय पर भी चर्चा की गई। इस संबंध में प्रस्ताव रेल मंत्री को दिया जा चुका है।

विज्ञापन

कोविड काल में बंद हुई ट्रेनों को फिर से चलाने पर बातचीत की गई। आजमगढ़ सांसद ने  बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तारीकरण किया जाना है और एक नया प्लेटफार्म नंबर चार बनेगा।
पढ़ेंः माफिया मुख्तार के भगोड़े बेटे अब्बास पर कानून का शिकंजा, पैतृक घर पर कुर्की की नोटिस चस्प
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर शौचालय की सुविधा ठीक करने सहित सभी विषयों पर चर्चा की गई है। सांसद ने दावा किया कि एक से डेढ़ साल के अंदर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन की सूरत बदल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें