फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के इस बयान से मचा बवाल, लोग कर रहे कार्रवाई की मांग

Wed, 23 Nov 2022 08:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार चर्चा कम और विवाद ज्यादा है। बुधवार को कई संगठनों ने आजमगढ़ सांसद के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हालांकि इस बार चर्चा कम और विवाद ज्यादा है। उनके विवादित बयान का विरोध बुधवार को भी जारी रहा। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन किया गया तो वहीं जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

विज्ञापन


बीते सोमवार को निरहुआ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को भी पत्रक दिया गया था। दरअसल, मुबारकपुर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सदर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आजमगढ़ के लोगों को मनबढ़ बताया था। इसके साथ ही मनबढ़ को जेल अथवा सीधे ऊपर भेजने व ज्यादा मनबढ़ाई करने पर घुटना तोड़ देने की बात कही थी।

लखीमपुर खीरी जैसी घटना के लिए उकसा रहे हैं

सांसद के इस बयान पर जिले के लोगों में आक्रोश है। इसे लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है। बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रविंद्र राय ने कहा कि ऐसा ही एक बयान लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी ने दिया था। 

जिसमें उन्होंने किसानों को सबक सिखाने की बात कही थी और इसके बाद उनके बेटे और भाजपा के लोगों ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दिया, जिससे चार किसान व एक पत्रकार की मौत हो गई। सांसद निरहुआ का भी बयान ऐसा ही कुछ माहौल बनाने का प्रयास है। ऐसे में समय रहते सांसद पर कार्रवाई की जानी चाहिए। 
विज्ञापन

राजीव यादव ने कहा कि सोमवार को एसपी को भी पत्रक देकर सांसद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन अब तक हुआ कुछ भी नहीं। संगठन के लोगों ने जिलाधिकारी से सांसद के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें