फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में निरहुआ बोले: सपा अध्यक्ष के घर की लड़ाई ही खत्म नहीं होगी, वह हमसे क्या लड़ेंगे

Wed, 28 Sep 2022 08:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बुधवार को अखिलेश यादव के एक बयान पर चुटकी ली। कहा कि उनके घर की ही लड़ाई खत्म नहीं होगी तो वह हमसे क्या लड़ेंगे। मं
विज्ञापन
आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बुधवार को कहा देश के हित के लिए जो भी होगा हमारी सरकार उस पर आसानी से कदम उठाएगी। रही बात विपक्ष की तो वह इसीलिए विपक्ष में हैं और हमेशा रहेगा, क्योंकि उसे सत्ता में आने का मौका नहीं मिलेगा। करतालपुर स्थित एक शोरूम में मीडिया से बात करते हुए आजमगढ़ सांसद ने कहा कि पीएफआई पर प्रतिबंध सही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश हित में कोई भी फैसला आसानी से लेती है। विपक्ष द्वारा इसके विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है सरकार का विरोध करना। वह तो विरोध करेंगे ही। ऐसा करके वह सत्ता में नहीं आने वाले, वह हमेशा विपक्ष में ही रहेंगे।  

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान कि सपा ही भाजपा से लड़ सकती है। इस पर चुटकी लेते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि वह घर में पहले लड़ लें फिर हमसे लड़ लेंगे। मुझे लगता है कि उनके घर की ही लड़ाई खत्म नहीं होगी तो वह हमसे क्या लड़ेंगे। मंदgरी एयरपोर्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का निर्माण हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ आएंगे तो इसका लोकार्पण हो जाएगा। इस मौके पर भोजपुरी सिने अभिनेत्री आम्रपाली दुबे समेत कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें