आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बुधवार को अखिलेश यादव के एक बयान पर चुटकी ली। कहा कि उनके घर की ही लड़ाई खत्म नहीं होगी तो वह हमसे क्या लड़ेंगे। मं
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बुधवार को कहा देश के हित के लिए जो भी होगा हमारी सरकार उस पर आसानी से कदम उठाएगी। रही बात विपक्ष की तो वह इसीलिए विपक्ष में हैं और हमेशा रहेगा, क्योंकि उसे सत्ता में आने का मौका नहीं मिलेगा। करतालपुर स्थित एक शोरूम में मीडिया से बात करते हुए आजमगढ़ सांसद ने कहा कि पीएफआई पर प्रतिबंध सही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश हित में कोई भी फैसला आसानी से लेती है। विपक्ष द्वारा इसके विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है सरकार का विरोध करना। वह तो विरोध करेंगे ही। ऐसा करके वह सत्ता में नहीं आने वाले, वह हमेशा विपक्ष में ही रहेंगे।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान कि सपा ही भाजपा से लड़ सकती है। इस पर चुटकी लेते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि वह घर में पहले लड़ लें फिर हमसे लड़ लेंगे। मुझे लगता है कि उनके घर की ही लड़ाई खत्म नहीं होगी तो वह हमसे क्या लड़ेंगे। मंदgरी एयरपोर्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का निर्माण हो चुका है।