विरोधियों पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि सपा और बसपा ने अपने कार्यकाल में आजगमढ़ की छवि खराब करने का काम किया था। आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आजमगढ़ को वापस उसका सम्मान मिला है। सपा और बसपा के कार्यकाल में यूपी की पहचान दंगा के लिए होती थी। लेकिन जब से यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है। उन्होंने एक भी दंगा नहीं होने दिया। उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। आजमगढ़ विकास की नई पहचान बना है।
आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ कभी अपने संगीत के लिए जाना जाता था, आज संगीत को सम्मान देते हुए इस महाविद्यालय का शिलान्यास हुआ है। जिसके नाम में ही हरि और हर वह अपने आप में संपूर्ण होता है। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने नामदारपुर में 4583 करोड़ की 117 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऋषि-मुनियों, स्वतंत्रता सेनानियों और साहित्यकारों की इस धरती पर मैं गृहमंत्री अमित शाह की स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में एक नया आयाम पेश किया है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री शाह के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले यहां के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। जब वे बाहर जाते थे तो अपनी पहचान छिपाने के लिए मजबूर होते थे। कारण यह था कि नाम बताने पर होटल में कमरे नहीं मिलते थे। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। पीएम मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण के सपने को साकार किया है। अजमगढ़ की पहचान बदली है। हमने कभी यहां का विकास नहीं रुकने दिया।