फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बिल के समर्थन में भाजपा किसान मोर्चा ने किया कृषि यंत्रों का पूजन

विज्ञापन
अहरौला के पखनपुर गांव मे भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किया गया कृषि यंत्रों का पूजन करते राधेश्याम ? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अहरौला। पखनपुर गांव में मंगलवार को किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री राधेश्याम सिंह गुड्डू ने किसान बिल के समर्थन में लगभग दो दर्जन ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि यंत्रों का पूजन किया। राधेश्याम सिंह ने कहा पश्चिम में किसान बिल के विरोध में कृषि यंत्रों को आग के हवाले किया गया। हम सनातन धर्म में कृषि यंत्रों की पूजा करते हैं। लक्ष्मी स्वरूप मानते हैं। विरोधी किसान बिल का विरोध करते करते धर्म और परंपरा का भी विरोध कर रहे हैं। कहा कि कृषि बिल से किसानों का हर तरह से लाभ होना है। हम उसी किसान यंत्रों की पूजा कर बिल का समर्थन कर रहे हैं। आयोजक किसान मोर्चा के जिला मंत्री नरेन्द्र सिंह रहे। नवनीत राय, ओमप्रकाश सिंह, श्रीप्रकाश मिश्रा, राजकुमार सिंह, मोहित राम, तीर्थराज प्रजापति, प्रमोद सिंह, अशोक सिंह, जनार्दन पाठक, राजू मिश्रा, त्रिवेणी सिंह, सत्यवान सिंह, सुरेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें