फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा केवल राजनीति नहीं, राष्ट्र सेवा का संकल्प है : विनोद राय

विज्ञापन
सठियांव चौराहा पर विनोद राय का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का बुधवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रानी की सराय के कोटिला हाईवे से लेकर मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के सठियांव चौराहे तक भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों से अभिनंदन किया। संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। रानी की सराय में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरे उत्साह, ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। इस दौरान अजय सैनी, रामहित, आशीष कुमार, नंदलाल, संजय कुमार, पिंटू उपाध्याय, सरोज चौरसिया, जितेंद्र चौरसिया, बबलू पटवा, दिलीप जायसवाल आदि रहे। इससे पहले विनोद राय चंद्रशेखर ट्रस्ट जहानागंज पहुंचे, जहां से उनका काफिला मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के सठियांव चौराहे पहुंचा। यहां ब्लॉक प्रमुख पति अरविंद सिंह एवं अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख पति मनीष मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। सठियांव में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सदस्य जिला पंचायत अजय प्रकाश सिंह, अशोक पांडेय, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, दुर्गेश सिंह, विभा बरनवाल, सौरभ सिंह, दुर्गविजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें