फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: सत्ता का दुरुपयोग कर रही BJP सरकार, पेशी पर आए सपा विधायक रमाकांत की हुंकार, बोले- कोर्ट करेगा न्याय

Mon, 03 Apr 2023 03:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव इन दिनों माहुल जहरीली शराब कांड समेत कुल 8 मामलों में जेल की सलाखों के पीछे है। सोमवार को पेशी के लिए आजमगढ़ स्थित कोर्ट लाया गया। 
विज्ञापन
पेशी पर लाए गए विधायक रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले की फूलपुर-पवई सीट से सपा विधायक रमाकांत यादव को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को फतेहगढ़ जेल से आजमगढ़ कोर्ट पेशी के लिए लाया गया। जिले में बाहुबली की पहचान रखने वाले पूर्व सांसद व मौजूदा विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता का पूरी तरह से दुरुपयोग कर रही है। मुझे शराब कांड में फर्जी फंसाया गया है। सत्ता के दबाव में मेरा उत्पीड़न शासन-प्रशासन कर रहा है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव इन दिनों माहुल जहरीली शराब कांड समेत कुल 8 मामलों में जेल की सलाखों के पीछे है। शासन के आदेश पर उन्हें आजमगढ़ जेल से फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया था। विधायक पर दर्ज मुकदमों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही हे।

सोमवार को सुनवाई की तारीख थी। पेशी पर रमाकांत यादव फतेहगढ़ जेल से दीवानी न्यायालय लाए गए। न्यायालय परिसर में मीडिया से उन्होंने भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए। सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कहां छिपा है समर सिंह? आकांक्षा दुबे की मौत 8 दिन बाद भी नहीं तलाश सकी पुलिस, उठने लगे सवाल

पेशी पर लाए गए रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही कहा कि उन्हें जहरीली शराब कांड में फर्जी फंसाया गया है। न्यायालय पर उन्हें भरोसा है और जल्द ही उन्हें न्याय मिलेगा। रमाकांत यादव के वकील आद्या प्रसाद दुबे ने बताया कि वर्तमान में विधायक पर आठ मुकदमे चल रहे हैं। सोमवार को मुख्य रूप से माहुल जहरीली शराब कांड में उनकी पेशी थी। वे एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश अशोक कुमार की अदालत में पेश हुए। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की रिमांड पर लिया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें फतेहगढ़ जेल रवाना कर दिया गया।

भीड़ नियंत्रित करने में फेल रही पुलिस, जम कर हुई धक्कामुक्की

भीड़ नियंत्रित करने में फेल रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बाहुबली विधायक की पेशी की जानकारी होने के चलते भारी संख्या में उनके समर्थक सोमवार को सुबह से ही दीवानी न्यायालय के आसपास जुटने लगे थे। रमाकांत यादव के दीवानी न्यायालय पहुंचने पर हजारों की संख्या में समर्थक जुट गए थे।
विज्ञापन

भीड़ को नियंत्रित करने में शहर कोतवाली पुलिस पूरी तरह से फेल नजर आई। इस दौरान जम कर धक्का-मुक्की हुई और रमाकांत के समर्थक उन तक पहुंचने में भी सफल रहे। इसी दौरान मीडियाकर्मी भी रमाकांत का बयान लेने के प्रयास में जुटे थे। जिनके साथ शहर कोतवाल ने दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें