फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का दुरुपयोग कर रही है भाजपा सरकार: रमाकांत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता का पूरी तरह से दुरुपयोग कर रही है। यही वजह है कि मुझे शराब कांड में फर्जी फंसाया गया है। शासन-प्रशासन सत्ता के दबाव में मेरा उत्पीड़न कर रहा है। उक्त बातें फूलपुर-पवई विधान सीट से विधायक रमाकांत यादव ने मीडिया से कहीं। वह दीवानी न्यायालय में सोमवार को विभिन्न मामलों में चल रही सुनवाई के दौरान फतेहगढ़ जेल से पेशी पर आए थे। सपा विधायक रमाकांत यादव इन दिनों माहुल जहरीली शराब कांड, मतगणना स्थल चकवल पर मतगणना कर्मी से मारपीट व लूटपाट मामले समेत कुल आठ मामलों में जेल की सलाखों के पीछे है। विधायक दर्ज मुकदमों की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही हे। सोमवार को सुनवाई की तारीख थी। जिसमें पेशी पर रमाकांत यादव फतेहगढ़ जेल से दीवानी न्यायालय लाए गए थे। कहा कि न्यायालय पर उन्हें भरोसा है और जल्द ही उन्हें न्याय मिलेगा। वकील आद्या प्रसाद दुबे ने बताया कि सोमवार को मुख्य रुप से माहुल जहरीली शराब कांड में उनकी पेशी थी। वह अदालत में पेश हुए। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की रिमांड पर लिया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें फतेहगढ़ जेल रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें