फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के भय से भाजपा बौखलाई : अजय राय

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जनता के खौफ से भाजपा बौखला गई है। इसके चलते ही गैस सिलिंडर का दाम कम किया है। जनता को बरगलाया जा रहा है। ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से कहीं। वे शुक्रवार को जेल में बंद जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे जिला कारागार पहुंचे। जहां एक मामले में बंद जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह से मुलाकात की। जेल पर ही मीडिया से बातचीत में कहा कि विपक्षी एकता को देखते हुए भाजपा में बेचैनी बढ़ गई है। जनता के रूख ने भी भाजपा के बौखलाहट बढ़ा दी है। इसका परिणाम है कि सरकार ने सिलिंडर के दाम में बड़ी कटौती कर दी।
उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझ कर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। कहा कि हमारा एक पैर जेल में होगा तो भी हम दूसरे पैर से संघर्ष करेंगे। भ्रष्टाचार चरम है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। पूरे देश में गुजरात के भ्रष्ट ठेकेदारों को ठेका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घोसी की जनता भाजपा को हरा कर गठबंधन को जितायेगी। इंडिया गठबंधन में मायावती के न आने पर उन्होंने कहा कि मायावती को इस गठबंधन में आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें