फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमलेबाजी से सत्ता में आई थी भाजपा : बलराम

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने सिर्फ जुमलेबाजी से सत्ता में आई थी। इस सरकार में विकास कार्य ठप है। ये बातें सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री बलराम यादव ने बृहस्पतिवार को अहरौला ब्लाक के गजेंद्र पट्टी भदौरा में सपा की चौपाल में कहीं। विशिष्ट अतिथि जीएस एस पीजी कॉलेज के पूर्व डॉ. नरेंद्रनाथ यादव ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। अर्थव्यवस्था बिगड़ गई है। महंगाई से आम आदमी परेशान है। सुभासपा के जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि छुट्टा पशुओं ने किसानों की आमदनी को समाप्त कर दिया है। इस दौरान उदयराज यादव, विनोद राजभर, मोहम्मद कैफी आजमी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर बलवंत यादव, राम पलट गुप्ता, हरिकेश यादव, रविंद्र यादव ,जगदंबा यादव, लक्ष्मण गुप्ता, हर हर महादेव, सुनील, पप्पू यादव रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें