अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा स्थित हिंद बालिका कालेज के पास रविवार की सुबह कार व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
बाइक सवार तारिक (18) निवासी मकसुदिया थाना कोतवाली फूलपुर रविवार की सुबह बाइक से फूलवरिया बाजार जा रहा था। माहुल कस्बा स्थित हिंद बालिका कालेज के पास कार से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में तारिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। वह तारिक हाईस्कूल का छात्र था ।