फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: सुबह ड्यूटी के लिए निकला था सिपाही, घर लौटी डेड बॉडी, नवंबर में थी शादी, शव देख बिलख पड़े घरवाले

Wed, 05 Oct 2022 05:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

प्रतापगढ़ जिले के योगेश यादव जीयनपुर कोतवाली पर बतौर सिपाही तैनात था। साल 2020 में उसकी तैनाती हुई थी। बुधवार को वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान बिलरियागंज मार्ग पर ऑटो की चपेट में आकर वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
ऑटो की चपेट में आकर बाइक सवार सिपाही की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली पर तैनात एक सिपाही की बुधवार को ऑटो की चपेट में आकर मौत हो गई। मृत सिपाही प्रतापगढ़ जनपद का मूल निवासी था। घटना के समय वह ड्यूटी पर जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम में भेज दिया।

विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली अंतर्गत मदरियापुर गॉव निवासी योगेश यादव (28) पुत्र राजकुमार यादव जीयनपुर कोतवाली पर बतौर सिपाही तैनात था। साल 2020 में उसकी तैनाती हुई थी। बुधवार को वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान बिलरियागंज मार्ग पर ऑटो की चपेट में आकर वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया और जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ ही देर बाद योगेश ने दम तोड़ दिया। मृतक की नवंबर माह में शादी तय थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें