आजमगढ़। देवगांव थाना क्षेत्र के गोसाई की बाजार में किराए के मकान में रहने वाले जहांगीर शेख पुत्र शाजहान और हसनत पुत्र अजीज गांव-गांव घूमकर साइकिल से कपड़ा बेचने का काम करते है। दोनों शाम को फेरी लगाकर घर लौट रहे थे कि देवगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्पनाथ राय डिग्री कालेज के पास पहले से खड़े बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। दोनों जबतक कुछ समझ पाते एक बदमाश ने असलहा निकालकर सटा दिया और उनके पास से 27 सौ रुपये और दो मोबाइल लूटकर जीवीली मार्ग पर गोड़हरा की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश अपनी बाइक छोड़ पैदल ही भागने। कुछ दूर जाने के बाद एक अन्य व्यक्ति की बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस पहुंची तो बदमाशों के पास से बरामद बाइक के आधार पर छानबीन में जुट गई है।
-