फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: बाइक सवार पिता और तीन साल की बेटी की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा

Fri, 10 Feb 2023 12:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

श्रीनगर सियरहां के पास सिक्स लेन पर बाइक सवार अमिताभ उम्र (24 वर्ष) पुत्र अच्छेलाल निवासी बवाली मोड़ मुबारकपुर थाना मुबारकपुर अपनी बेटी सुनैना (3 वर्ष) को बाइक से लेकर अपनी ससुराल मोहद्दी सराय शाहगंज जनपद जौनपुर के लिए जा रहा था। रास्ते में सियरहां  मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन से उसका एक्सीडेंट हो गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Azamgarh: बाइक सवार पिता और तीन साल की बेटी की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में बिलरियागंज थाना अंतर्गत श्रीनगर सियरहा के पास सिक्स लेन पर बाइक सवार बाप, बेटी की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

श्रीनगर सियरहां के पास सिक्स लेन पर बाइक सवार अमिताभ (24 वर्ष) पुत्र अच्छेलाल निवासी बवाली मोड़ मुबारकपुर थाना मुबारकपुर अपनी बेटी सुनैना (3 वर्ष) को बाइक से लेकर अपनी ससुराल मोहद्दी सराय शाहगंज जनपद जौनपुर के लिए जा रहा था रास्ते में सियरहां  मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन से उसका एक्सीडेंट हो गया और बाप बेटी दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष बिलरियागंज ब्रह्मदीन पांडेय अपने दल बल के साथ पहुंचे उनके द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय आजमगढ़ भेजा गया। मौके पर उसके परिजन भी पहुंच गए थे उसकी मां का रो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें