फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महरागंज। थाना अंतर्गत कप्तानगंज मार्ग पर अहीर गांव के पास मंगलवार की सुबह शादी का निमंत्रण बांटने जा रहे युवकों की बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के उसुरकुढ़वा गांव निवासी सचिन यादव उर्फ हिटलर (19) के चचेरे भाई की शादी है, जिसका निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए वह मंगलवार की सुबह अपने दोस्त अभय राजभर (18) निवासी नरोत्तमपुर थाना महराजगंज के साथ निजामाबाद जा रहा था। दोनों एक ही बाइक से थे और अभी महराजगंज-कप्तानगंज मार्ग पर अहीर गांव के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक बाइक लेकर सड़क किनारे स्थित इंडिया मार्का हैंड पंप से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी महराजगंज भेजा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अभय राजभर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक अभय दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें