फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर कोतवाली के केवलगढ़ पुल के पास शुक्रवार की रात में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पहचान हो जाने पर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंबेडकरनगर जनपद के जैतपुर थाना के टिकरी गांव निवासी जगन्नाथ बिंद पुत्र सीताराम बिंद रात में फूलपुर कोतवाली के केवलगढ़ पुल के पास बाइक से पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद वह बाइक से छिटक सड़क के किनारे बने गड्ढ़े में चला गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जगन्नाथ की फूलपुर कोतवाली के शेखपुर पिपरी में ससुराल है। होली से युवक अपने ससुराल से ही प्रतिदिन अपने गांव मजदूरी का काम करने के लिए बाइक आता जाता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है । मृतक के पत्नी रंजना का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं। मृतक दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें