फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के खजुरी गांव स्थित नहर के पास सोमवार की देर शाम एक बाइक को किसी वाहन से धक्का मार दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल 100 शैय्या अतरौलिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक की भी हालत गंभीर है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पचरी भगतपुरा गांव निवासी रामचेत राम (45) और मूलचंद राम (40) सोमवार की शाम बाइक से कहीं जा रहे थे। अभी वे अहरौला के खजुरी गांव नहर के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर कूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को तत्काल 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया भेजा। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद रामचेत को मृत घोषित कर लिया। जबकि मूलचंद का वहीं इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजगीर था और दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के समय दोनों यूधिष्ठिर पट्टी गांव में काम कर वापस लौट रहे थे। मृतक के भाई अमरजीत ने घटना के बाबत अहरौला थाने में तहरीर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें