बलरामपुर। तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार स्थित हाइडिल के पास शुक्रवार की रात ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तरवां के रामपुर गांव निवासी नगेंद्र चौहान 18 शुक्रवार की रात बाइक से किसी तेरही भोज में शामिल होने गया था। रात लगभग साढ़े सात बजे वह तेरही में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। अभी वह खरिहानी हाइडिल बाजार में पहुंचा था कि एक ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की टक्कर हो गई। जिसके बाद वह बाइक लेकर गिर पड़ा और पहिए के नीचे जा जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो भाई तीन बहन में चौथे नंबर पर था। संवाद