फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना अंतर्गत बरदह-मार्टीनगंज मार्ग पर रविवार की शाम लगभग पांच बजे पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना अंतर्गत बबरखा गांव निवासी अभिषेक यादव (21) पुत्र मंत्री प्रसाद यादव बरदह थाना के छत्तरपुर अहिरौली स्थित फार्मेसी कालेज पर डी फार्मा की प्रायोगात्मक परीक्षा देने रविवार को बाइक से आया था। शाम लगभग पांच बजे परीक्षा खत्म होने के बाद वह वापस लौट रहा था। अभी वह बरदह-मार्टीनगंज मार्ग पर कृष्ण पब्लिक स्कूल के पास ही पहुंचा था कि तेज रफ्तार पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आईकार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई। घटना के बाद पिकअप चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गए। मृतक दो भाईयों में छोटा था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें