फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत: बस छोड़कर भागा ड्राइवर, बैठी थी दो दर्जन छात्राएं

Fri, 18 Nov 2022 01:55 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

अतरौलिया थाना के सेनपुर गांव निवासी आनंद कुमार (20) पुत्र अनिल कुमार गांव के ही मुकेश कुमार पुत्र स्व. हंसराज के साथ बाइक से अपनी ननिहाल मनियारपुर जा रहा था। अभी वह अंचलीपुर अंडरपास के पास ही पहुंचा था कि नंदना की तरफ से आ रही स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा मुकेश गंभीर रुप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
स्कूल बस की चपेट में आकर बाइक सवार की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में अतरौलिया थाना क्षेत्र के अचलीपुर अंडरपास के पास शुक्रवार की सुबह स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गए। बस में दो दर्जन भर छात्राएं बैठी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतरौलिया थाना के सेनपुर गांव निवासी आनंद कुमार (20) पुत्र अनिल कुमार गांव के ही मुकेश कुमार पुत्र स्व. हंसराज के साथ बाइक से अपनी ननिहाल मनियारपुर जा रहा था। अभी वह अंचलीपुर अंडरपास के पास ही पहुंचा था कि नंदना की तरफ से आ रही स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा मुकेश गंभीर रुप से घायल हो गया। स्कूल बस में लगभग दो दर्जन भर छात्राएं बैठी हुई थी। चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता अनिल कुमार ने स्कूल बस चालक के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें