रानी की सराय। रानी की सराय थाना के दिलौरी पोखरा के पास मंगलवार की शाम बाइक सवार युवक खड़े ट्रक में घुस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके साथ बैठे एक अन्य युवक को मामूली चोट आई। घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। घायल युवक निखिल (30) ठेकमा का निवासी है।